गाजीपुर, मार्च 24 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में मंगलवार को टेंट का पाइप हाईटेंशन तार से सट जाने से पाइप में करंट प्रवाहित होने के कारण मजदूर 18 वर्षीय दीपक चौहान पुत्र रविकांत की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेवतीपुर थाना के क्षेत्र उतरौली गांव निवासी 18 वर्षीय दीपक चौहान बचपन से मां के साथ पचोखर गांव ननिहाल में रहता था और कक्षा 9 वीं का छात्र था। परिवार के भरण पोषण के लिए गांव स्थित टेंट में मजदूर का कार्य करता था। ट्रैक्टर ट्राली से दीपक अन्य मजदूरों के साथ लोहे का पाइप उतार रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार से पाइप सट गया और करंट प्रवाहित होने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुत्र की मौत पर मां पूनम देवी और मौसी संतरा देवी का रो रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.