गाज़ियाबाद, मार्च 26 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर थाना क्षेत्र में टेंट कारोबारी का भुगतान न करने और रकम मांगने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शास्त्रीनगर के रजापुर में रहने वाले प्रवेश कुमार ने बताया कि वह कैटरिंग और टेंट का काम करते हैं। उन्होंने खारा कुआं रजापुर निवासी प्रेम मोहन शर्मा से दो कार्यक्रमों की बुकिंग ली थी। इनमें एक कार्यक्रम संजय नगर सेक्टर-23 में और दूसरा रजापुर में आयोजित हुआ था। दोनों कार्यक्रमों के लिए कुल 60 हजार रुपये तय हुए थे। प्रवेश कुमार के मुताबिक शुरुआत में उन्हें पांच हजार रुपये एडवांस मिले थे और रजापुर में कार्यक्रम के दिन 10 हजार रुपये और दिए गए। इसके बाद भी 45 हजार रुपये बकाया रह गए, जिसे लेकर वह कई बार भुगतान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.