लखनऊ, फरवरी 26 -- आलमबाग में बुधवार देर रात टेंट हाउस मालिक के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में खाना खाने के लिए परिजन बुलाने गए तो युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने युवक को फंदे से उतारा और लोक बंधु अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मधुबन नगर निवासी केके तिवारी की आशियानामें टेंट की दुकान है। परिजनों ने बताया कि वैभव तिवारी (25) की आठ माह पहले आशियाना निवासी आकांक्षा से शादी हुई थी। तीन दिन पहले होली के त्योहार के चलते आकांक्षा अपने मायके चली गई थी। बुधवार रात करीब आठ बजे वैभव घर आया और अपने कमरे में चला गया। रात करीब नौ बजे परिवार के लोग खाना खाने के लिए वैभव को बुलाने गए तो देखा कि वह नहीं मिला। परिजन मकान के उपरी हिस्से में गए तो देखा कि वैभव ने टीन शेड में लगे लोहे की रॉड एवं दुपट्टे के सहा...