कन्नौज, अप्रैल 5 -- छिबरामऊ,संवाददाता। नगर के तालग्राम रोड स्थित टेंट कैटर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के कैंप कार्यालय में हुई अहम बैठक में बकाएदार ग्राहकों की समस्या पर गंभीर चर्चा हुई। बैठक के बाद तय किया गया कि यदि समय से भुगतान नहीं किया गया, तो पूरे जिले में टेंट कारोबारी हड़ताल पर चले जाएंगे। कारोबारियों ने एक स्वर में कहा कि शादी-विवाह, जन्मोत्सव से लेकर अंतिम संस्कार तक वे ग्राहकों की इज्जत के लिए सजावट का जिम्मा संभालते हैं, लेकिन काम पूरा होते ही ग्राहक पैसे देने में टालमटोल करते हैं और बेइज्जती पर उतर आते हैं। इससे न सिर्फ उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है, बल्कि आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। प्रदेश सचिव राजू टेंट हाउस ने बताया कि पिछली कई बैठकों में यह मुद्दा उठाया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने कहा जन्म से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.