टेंट, हलवाई से लेकर छोटे आयोजनों तक का खर्च बढ़ा
अमरोहा, मई 3 -- कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से इसका असर सीधे तौर पर शादी-ब्याह से लेकर छोटे आयोजनों की व्यवस्था और खाने पीने की चीजों की कीमतों पर पड़ा है। सिलेंडर की कीमत 993 रुपये बढ़ने के बाद दम तोड़ते स्ट्रीट फूड कारोबार के बीच होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर डिमांड और सप्लाई का गणित बिगड़ गया है। सिलेंडर की 30 फीसदी तक कीमत बढ़ने से छोटे कारोबारी अपना काम समेटने को मजबूर हो गए हैं। मध्य-पूर्व में छिड़ी जंग की तपिश के बीच एलपीजी गैस की आपूर्ति पर असर पड़ा है। इसका सीधा असर एलपीजी की कीमत और उपलब्धता पर भी पड़ा है। कामर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ने से सहालग में सबसे ज्यादा आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अमरोहा में कामर्शियल सिलेंडर एजेंसियों पर पहले 2152 रुपये में मिल रहा था। अब 993 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ इसकी कीमत 3145 रुपये हो गई है। करीब 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.