मुंगेर, जनवरी 7 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मंगलवार को जिला नियोजनालय में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत राज्य के बेरोजगार युवाओ को नियोजन सहायता उपलब्ध करने के क्रम में टूल किट और स्टडी किट का वितरण किया। नियोजन सेवा का विस्तार कार्यक्रम के तहत जिला नियोजनालय में निबंधित मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संसथान से प्रशिक्षित कुल 12 अभ्यर्थी (इलेक्ट्रीशियन-06 , फिटर-02 , टर्नर-01, मशीनिस्ट-02 , इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक्स-01 ) को स्वरोजगार के लिये सम्बंधित ट्रेड का टूल किट नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया। साथ ही नियोजन-सह-मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले न्यूनतम पारिवारिक आय तीन लाख से कम तथा नियोजनालय में निबंधित कुल 79 अभ्यर्थियों को सम्बंधित परीक्षा की पुस्तकें स्टडी किट के रूप में नि:शुल्क उपलब्ध करायी गयी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.