बस्ती, अप्रैल 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। खेल प्रेमियों के लिए 17, 18 अप्रैल को सिटी इंटरनेशनल स्कूल परिसर में अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग का बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजित किया गया। राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की स्मृति में हुए जिलास्तरीय आयोजन में 12 बालक और आठ बालिका टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में आरएमएसएमसीआईएस, लिटिल फ्लावर स्कूल हर्रैया, उदय पब्लिक स्कूल अयोध्या, श्रीराम पब्लिक स्कूल बस्ती, लक्ष्य अकादमी व डिवाइन पब्लिक स्कूल गोरखपुर, संकल्प बास्केटबॉल अकादमी और सैयद मोदी रेलवे गोरखपुर जैसी टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि विनय कटियार और विशिष्ट अतिथि डीआईजी संजय त्यागी, आसिमा सिंह (सेवानिवृत्त आईआरटीएस) सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम में डीआईजी संजय त्यागी ने कहा कि यह टूर्न...