दरभंगा, जनवरी 4 -- बिरौल। आजाद क्रिकेट क्लब, नैनाघाट के तत्वावधान में आयोजित शॉर्ट बॉउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट में श्रीकृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल, सुपौल बाजार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में श्रीकृष्ण आइडियल की टीम ने मुजफ्फरपुर को सात विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में टीम ने मधुबनी को 28 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। दूसरे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्किप्स की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 87 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी की टीम श्रीकृष्ण आइडियल के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम मात्र 62 रनों पर सिमट गई। इस मैच में सोहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.