टूर्नामेंट में चंदौर इलेवन बनी चैंपियन
सहरसा, मार्च 2 -- पतरघट, एक संवाददाता। धबौली हाई स्कूल खेल मैदान में आयोजित बाबा अर्जुन दास टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को रोमांच और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। चंदौर इलेवन ने रूपक इलेवन बेलों को 2 विकेट से हराकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। मैच का शुभारंभ पूर्व जिप सदस्य अंजनी कुमार सिंह और भाजपा मंडल अध्यक्ष रूद्रानंद सिंह ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रूपक इलेवन बेलों ने 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 143 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदौर इलेवन की टीम ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन करते हुए 19.1 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अंतिम ओवरों में दर्शकों की धड़कनें तेज रहीं और हर रन पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही। विजेता टीम के कप्तान भास्कर झा एवं उपविजेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.