उन्नाव, मई 24 -- हिलौली। ब्लाक के लउवा गांव में शुक्रवार को पांच दिवसीय तृतीय चंद्रशेखर आजाद नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दो लीग मैच खेले गए। पहला लीग मैच अभिषेक इलेवन और गौरी इलेवन के बीच खेला गया। अभिषेक इलेवन ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करने उतरी गौरी इलेवन की टीम निर्धारित आठ ओवरों में 56 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जबाब में उतरी अभिषेक इलेवन ने 58 रन बनाकर आसानी से जीत दर्ज की। उसके बाद दूसरा लीग मैच हिलौली और महाकाल ब्रदर्स के बीच 10 ओवर का मैच खेला गया। महाकाल ब्रदर्स ने टास जीतकर पहकर बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बनाएं। यह भी पढ़ें- रॉयल नवाब क्लब ने जीता मैच जबाब में उतरी हिलौली की टीम 61 रन ही बना सकी। महाकाल ब्रदर्स ने 16 रनों से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि उत्तम चंद्र लोधी ने कहा हा...