हाथरस, मई 13 -- शिक्षा महकमे में तैनात शिक्षक जल्द ही कलम छोड़कर चौके छक्के मारते हुए दिखाई देंगे। जल्द ही डीआरबी इंटर कालेज के मैदान पर शिक्षकों का क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। विजेता व उप विजेता टीमों के कप्तान व खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। टीचर्स क्रिकेट लीग सेशन द्वितीय का आयोजन जल्द किया जाएगा। इसके लिए पिछले दिनों आक्शन के जरिए खिलाड़ियों को टीमों में विभक्त किया गया। टीमों का गठन हो जाने के बाद खिलाड़ियों ने अपना अपना अभ्यास शुरु कर दिया। डीआरबी इंटर कालेज में टीचर्स क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर तैयारियों को तेज कर दिया गया है। टूर्नामेंट की विजेता व उपविजेता टीमों के कप्तान व खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...