भभुआ, अप्रैल 13 -- पुलिस अधीक्षक ने कैमूर गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उदघाटन शहर के जगजीवन स्टेडियम में रविवार की शाम आयोजित हुआ फुटबॉल मैच (युवा पेज) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैमूर गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का शहर के जगजीवन स्टेडियम में रविवार की शाम सात बजे आगाज हुआ। पहली बार स्टेडियम दुधिया रोशनी से जगमगा उठा, जिसे देख खेल प्रेमी उत्साहित नजर आए। टूर्नामेंट का उदघाटन पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और गेंद को कीक मारकर किया। पहले दिन सेमीफाइनल मुकाबले में मोहम्मदपुर (उत्तर प्रदेश) व सिवान (बिहार) की टीमें आमने-सामने थीं। मैच की शुरुआत में सिवान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15वें मिनट में पहला गोल दागकर बढ़त बना ली। यह भी पढ़ें- पटना ने देवईथा को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश इससे मैच में ...