बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारोवासियों के लिए रेलवे की ओर से ज्योतिर्लिंग व शिरडी यात्रा का अवसर दिया गया है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी की ओर से भारत गौरव टूरिस्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन 11 मई से किया जाएगा। यह विशेष ट्रेन 11 रात व 12 दिनों की धार्मिक यात्रा पर श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंग व धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी। आईआरसीटीसी रांची के टूरिज्म अधिकारी अरविंद चौधरी ने बताया कि यह ट्रेन झारसुगुड़ा से खुलेगी व रास्ते में राउलकेला, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, हजारीबाग रोड, गया, राजगीर, बिहार शरीफ, पटना, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व प्रयागराज छिवकी जैसे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए बोर्डिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु उज्जैन के महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.