मधुबनी, अप्रैल 15 -- राजनगर। राजनगर पुलिस ने मंगलवार की रात विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त किया। जब्त सभी शराब ट्रैवलर बस (टूरिस्ट मिनी बस) पर लोड था। गुप्त सूचना के रिपोर्ट पर ट्रैभलर बस को पिपरौलिया के पास पकड़ा गया। साथ हीं बस चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति राजेन्द्र सिंह गौड़ उदयपुर राजस्थान का रहनेवाला है। कुल करीब 93 काटून शराब बरामद होने की बात कही गई है। जबकि पकड़े गए वाहन यूपी नं का है। प्रभारी थानेदार विकास कुमार ने यह जानकारी दी। बताया कि मंगलवार रात करीब 11.30 के आसपास पुलिस अधिक्षक स्तर से गुप्त सूचना मिला कि रामपट्टी से राजनगर की ओर शराब लोडेड वाहन जा रही है। है। तब एसआई नएलाल प्रसाद के साथ अन्य पुलिस कर्मियों को तत्काल छापेमारी व तलाशी की कार्रवाई के लिए भेजा गया। पुलिस टीम को पिपरौलिया के पास रामपट्टी की ओर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.