टूरिस्ट बस में ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 4 -- छपार। दिल्ली से हरिद्वार जा रही टूरिस्ट बस में बरला फ्लाईओवर पर शुक्रवार देर रात पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान रूपा देवी पत्नी नानूराम, निवासी गौशाला बेरा दरी, नई दिल्ली के रूप में हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी मोहित शेरावत ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- डबल डेकर बस में ट्रक ने मारी टक्कर, दो चालकों की मौत तहरीर मिलने के बाद ट्रक चालक के खिलाफ जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.