औरंगाबाद, जून 8 -- मुफस्सिल थाना क्षेत्र में देव मोड़ से पहले एनएच- 19 पर भवानी होटल के समीप पर्यटकों से भरी एक बस ने सरिया लदे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन पर्यटकों की मौत हो गई है जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जिला के संगमा गांव निवासी 50 वर्षीय हजरतया, 64 वर्षीय पशुलेट वेंकटेश और 43 वर्षीय फात्मावती के रूप में की गई है।

घायलों की स्थिति घायलों में नरेंद्र रेड्डी, शुभनामा सहित कई अन्य यात्री शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बस पर्यटकों को लेकर गयाजी जिला के बोधगया से बनारस के लिए निकली थी। सभी यात्री काशी विश्वनाथ में दर्शन करने जा रहे थे। भवानी होटल के समीप एनएच- 19 पर बस चालक ने ओवरटेक करने के क्रम में ट्रक में टक्कर मार दी। भी...