कौशाम्बी, अप्रैल 14 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मलाक मोईनुद्दीनपुर गांव के पास सोमवार रात तेज रफ्तार और अनियंत्रित टूरिस्ट बस ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मलाक मोईनुद्दीनपुर निवासी सोनेलाल पुत्र रामप्रताप अपने साथी पवन कुमार पुत्र अशोक कुमार के साथ ट्रैक्टर से गेहूं की मड़ाई के लिए सैयद सरांवा गांव जा रहे थे। जैसे ही वे जीटी रोड पार कर रहे थे, इसी दौरान प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक चाय-पान की दुकान में जा घुसा। गनीमत रही कि दुकान बंद थी, जिससे बड़ा हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.