शामली, अप्रैल 16 -- शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-करनाल मार्ग हाईवे पर एक टूरिस्ट बस दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सडक किनारे खाई में घुस गई। गनीमत रही कि बस नही पलटी। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए है जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को एक टूरिस्ट बस करनाल की ओर से मेरठ की ओर जा रही थी। बताया जाता है कि सवेरे करीब साढे 6 बजे जब बस शामली कोतवाली क्षेत्र के झाल गेट से आगे काबडौत पुल के निकट पहुंची तो इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में बस के चालक का संतुलन बिगड गया और बस बराबर स्थित खाई में जाकर घुस गई। यह भी पढ़ें- सहारनपुर हाईवे पर तीन वाहनों की भिड़ंत, छह घायल, दो की हालत गंभीर खाई में नीचे खेत होने से बस पलटने से बाल बाल बच गई। जिससे एक बडा हादसा होने से बचान ब...