टूरिस्ट बस की टक्कर से ऑटो चालक की मौत
मुरादाबाद, मई 26 -- मूंढापांडे। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के लखनऊ दिल्ली हाईवे जीरो प्वाइंट के पास सोमवार रात रॉन्ग साइड आ रही बैटरी रिक्शा में सामने से आ रही टूरिस्ट बस ने टक्कर मार दी। हादसे से रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। मझोला थाना क्षेत्र के सूर्यनगर निवासी राहुल सैनी (30) सोमवार रात करीब 10.30 बजे दलपतपुर की ओर रिक्शा को मुरादाबाद से आने वाली रोड पर ला रहा रहा था जीरो प्वाइंट लक्ष्मीपुर कट्टई अपनी हवेली के पास सामने से आ रही टूरिस्ट बस ने उसमें टक्कर मार दी। इस हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया था, सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। एसएचओ मोहित चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.