टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
हरिद्वार, जून 9 -- हरिद्वार, संवाददाता। ज्वालापुर क्षेत्र में हरिलोक तिराहे के पास टूरिस्ट बस और कार की मामूली टक्कर के बाद विवाद खड़ा हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। बस और कार के शीशे तोड़ दिए गए, जिससे हंगामा और बढ़ गया। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया है। सोमवार देर रात हाईवे पर चल रही टूरिस्ट बस और कार की साइड लग गई थी। आरोप है कि इसके बाद कार चालक ने पीछा करते हुए हरिलोक तिराहे पर पहुंचकर बस पर पत्थर फेंककर उसका शीशा तोड़ दिया। इस घटना से बस चालक और उसमें सवार यात्री भड़क गए। यह भी पढ़ें- टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। कार चालक की पिटाई कर दी गई, जबकि कार को भी नुकसान पहुंचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.