टूरिस्ट डेस्टिनेशन गूलरभोज में बनेगी 13.5 किमी. सड़क
रुद्रपुर, जून 19 -- गूलरभोज, संवाददाता। टूरिस्ट डेस्टिनेशन गूलरभोज क्षेत्र के अंतर्गत डलपुरा स्थित डलबाबा मंदिर से हरिपुरा बौर जलाशय होते हुए तिलपुरी जंगलात चौकी तक सड़क मार्ग का जल्द निर्माण कराया जाएगा। विधायक अरविंद पांडे ने बताया कि करीब 13.5 किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग के निर्माण के लिए शासन से 18 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी लंबे समय से इस सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सड़क बनने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। परियोजना पूरी होने के बाद गूलरभोज और आसपास के पर्यटन स्थलों तक पहुंच अधिक सुगम होगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक और पर्यटन विकास को गति मिलेगी। यह भी पढ़ें- गोलज्यू कॉरिडोर के लिए हस्तांतरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.