टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट यूनियन के निष्क्रिय सदस्य पदमुक्त
वाराणसी, अप्रैल 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। वाराणसी टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट यूनियन की रविवार को नदेसर स्थित कार्यालय में बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए संरक्षक विनोद कुमार सिंह ने यूनियन के निष्क्रिय सदस्यों को पदमुक्त करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। कुछ पदाधिकारियों, सदस्यों को तो तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया।पदमुक्त किए गए लोगों में संरक्षक राजेश सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सचिव अनुराग सिंह, सह सचिव विनय सिंह, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र मौर्या, सह कोषाध्यक्ष जमशेद अहमद शामिल हैं। साथ ही जो पदाधिकारी, सदस्य लगातार कई बैठकों में अनुपस्थित हैं उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। अगली बैठक 5 मई को बुलाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, महामंत्री प्रकाश जायसवाल, प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह, माया शंकर सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.