कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर। रेलवे ने मदार जंक्शन-पटना स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इनमें से 09601 मदार से 23 अप्रैल से नौ जुलाई तक हर गुरुवार तो 09602 पटना से 24 अप्रैल से दस जुलाई तक हर शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन गोविंदपुरी होकर जाएगी। यात्री शनिवार से इस ट्रेन में आरक्षण ले सकते हैं। एनसीआर के सीपीआरओ श​शिकांत त्रिपाठी ने बताया कि मदार जंक्शन (राजस्थान) से यह ट्रेन गुरुवार सुबह 06:40 बजे रवाना होगी। शाम सवा सात बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 19:20 बजे रवाना होकर वाया मिर्जापुर होते हुए शुक्रवार सुबह सवा आठ बजे पटना पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- राजस्थान-बिहार यात्रियों के लिए खुशखबरी; मदार-पटना स्पेशल ट्रेन चलेगी इसकी रिवर्स पटना से शुक्रवार सुबह सवा दस बजे रवाना होगी और 22:25 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से रत सा...