कानपुर, अप्रैल 22 -- रेलवे ने मदार जंक्शन-पटना स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इनमें से 09601 मदार से 23 अप्रैल से नौ जुलाई तक हर गुरुवार तो 09602 पटना से 24 अप्रैल से दस जुलाई तक हर शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन गोविंदपुरी होकर जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि मदार जंक्शन (राजस्थान) से यह ट्रेन गुरुवार सुबह 06:40 बजे रवाना होगी। शाम सवा सात बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 19:20 बजे रवाना होकर वाया मिर्जापुर होते हुए शुक्रवार सुबह सवा आठ बजे पटना पहुंचेगी। इसकी रिवर्स पटना से शुक्रवार सुबह सवा दस बजे रवाना होगी और 22:25 बजे गोविंदपुरी आएगी। यह भी पढ़ें- खातीपुरा-हावड़ा और बीकानेर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन चलेगी यहां से रत साढ़े दस बजे रवाना होकर शनिवार दोपहर 13:20 बजे मदार जंक्शन पहुंचेगी।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.