लखनऊ, अगस्त 2 -- रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे बाइक राइडर्स और उनके एडवेंचर टूरिज्म का उत्साह रविवार को 1090 चौराहे पर आकर्षण का केंद्र बना रहा। चौराहे के आसपास मौजूद आम लोग और पुलिसकर्मी इस अनूठे नजारे को कौतूहल से निहारते नजर आए। यह भी पढ़ें- एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने मंत्री के 60 बाइकर्स को फ्लैगआफ कियापर्यटन एवं संस्कृति मंत्री का उद्बोधन प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की इस मुहिम के तहत पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने 'द राइडिंग चैप्टर्स' के 'विजिट माय स्टेट' (प्रथम संस्करण) का शुभारंभ किया और 65 बाइक राइडर्स के दल को हरी झंडी दिखाकर कालिंजर के लिए रवाना किया। लखनऊ से कालिंजर किले तक की यह यात्रा लगभग 330 किलोमीटर लंबी होगी, जो कानपुर, बिंदकी और बांदा होते हुए कालिंजर पहुंचेगी। इस अभियान का समापन चित्रकूट में होग...