झांसी, फरवरी 2 -- टूरिज्म में अपार संभावनाओं की तैयारी को लेकर कई गाइड को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मार्च तक ऑनलाइन प्रशिक्षण जिलों में ही दिया जा रहा है। जिसे लखनऊ से दिया जा रहा है। जबकि ऑफलाइन प्रशिक्षण में फील्ड विजिट को शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के मकसद से कई अभिनव पहल कर रही है। इसी कड़ी में पर्यटन विभाग झांसी, महोबा, चित्रकूट और कन्नौज के 120 टूरिस्ट गाइड्स को 8 सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। इसका मकसद है कि टूरिस्ट गाइड पर्यटन के क्षेत्र में हो रहे अभिनव पहलों से जागरूक हों और टूरिस्ट सर्किट्स के बारे में भी उन्हें जानकारी हो सके। पिछली 8 जनवरी से शुरू हुए इस विशेष प्रशिक्षण में 6 सप्ताह ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाना है जबकि 2 सप्ताह फील्ड विजिट कराया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.