प्रयागराज, फरवरी 14 -- प्रयागराज। अलोपीबाग क्षेत्र के विवेकानंद पार्क में ट्यूबवेल खराब होने के कारण 200 घरों में पेजयल संकट हो गया। क्षेत्र में शाम को जब पानी नहीं आया तो लोगों ने विभाग में फोन किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। अलोपीबाग क्षेत्र के विवेकानंद पार्क में शुक्रवार शाम को पेयजल संकट गहरा गया। दोपहर को ट्यूबवेल खराब हो गया। शाम को जब क्षेत्रीय लोगों ने पानी के लिए नल खोला तो पानी नहीं आया। सुबह और शाम को ही लोग जरूरत भर पानी भरते हैं, जिससे उस वक्त का काम चलता है। एक दूसरे से पूछने पर मालूम चला कि पानी कहीं नहीं आ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि 200 घरों में लगभग एक हजार लोग इससे प्रभावित है। शाम को विभाग की टीम आई, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो सका। ऐसे में दूसरे क्षेत्रों में पहुंचकर लोग पीने के लिए पानी लाए। बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.