टूट सकती है ममता बनर्जी की पार्टी, कल्याण बनर्जी को चीफ व्हिप बनाने से TMC की कई महिला सांसद नाराज
नई दिल्ली, मई 15 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर घमासान मचा हुआ है। टीएमसी के लोकसभा सांसदों का एक धड़ा पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी से ही नाराज है। इसकी वजह यह है कि ममता ने लोकसभा में पार्टी को मुख्य सचेतक के रूप में काकोली घोष दस्तीदार की जगह कल्याण बनर्जी की नियुक्ति कर दी है। इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है। कई महिला सांसदों ने बागी तेवर अपना लिए हैं। इसके बाद से पार्टी में टूट का भी खतरा मंडराने लगा है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमसी सांसद इस नियुक्ति पर अपनी चिंता जाहिर कर सकते हैं। ऐसा इसलिए कि कल्याण बनर्जी पर महिला सांसदों के साथ बदसलूकी करने के आरोप लगते रहे हैं। बागावत करने वाले सांसदों में महिलाओं की संख्या अधिक है। आपको बता दें कि लोकस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.