नवादा, मई 7 -- नवादा शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले प्रजातंत्र चौक से ठीक आगे हटिया मोड़ से तीन नंबर स्टैंड तक बनने वाले आरओबी में फिर ग्रहण लगा गया है। भू-अधिग्रहण की प्रक्रिया के दौरान चिह्नित भूधारकों में से कई के उच्च न्यायालय चले जाने के कारण यह योजना लटक गई है। हाल यह है कि शिलान्यास के 15 दिन के भीतर शुरू होने वाले इस काम का इंतजार शहर के लोगों को और करना पड़ेगा। बतादें कि नवादा सांसद विवेक ठाकुर और बिहार के तत्कालीन पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने नवादा में लेवल क्रॉसिंग संख्या-33/बी1 पर बनने वाले 174.43 करोड़ रुपये की लागत के रेल ओवर ब्रिज का भूमि पूजन और शिलान्यास 24 सितंबर 2025 को किया था। नवादा शहर के 3 नंबर गुमटी पर वारिसलीगंज-नवादा रेलवे स्टेशन के बीच जब यह पहल की गयी थी, तो दावा किया गया था कि निर्माण कंपनी इसे 02 साल में पू...