नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- पाकिस्तान की राजनीति एक बार फिर तनाव में है। खैबर पख्तूनख्वा में शासन-प्रशासन बिगड़ने के कारण हालात तनावपूर्ण हो गया है। कानून-व्यवस्था कमजोर बताई जा रही है और बॉर्डर वाले इलाकों में केंद्र सरकार की पकड़ घटने की बात हो रही है। इसी माहौल में कराची में एक बड़ी बैठक हुई। खबर है कि गृह मंत्री मोहसिन नकवी, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मिलने बिलवल हाउस पहुंचे। मुलाकात बंद कमरे में हुई। सूत्रों के अनुसार यह साधारण शिष्टाचार की बैठक नहीं थी। दरअसल, नकवी, सेना और सरकार के बीच सेतु का काम करते हैं। इसलिए उनकी उपस्थिति को काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में खैबर पख्तूनख्वा के हालात, कानून-व्यवस्था सुधारने के उपाय, प्रशासनिक बदलाव और सीमा क्षेत्रों में केंद्र की सत्ता फिर से मजबूत करने के संवैधानिक रास्ते पर बात हुई।चर्चा के क...