नई दिल्ली, जून 28 -- ICC Women's World Cup 2026 में नए-नए रिकॉर्ड बल्ले और बॉल से बन रहे हैं, लेकिन ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए लीग मैच में दर्शकों की वजह से एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ। वुमेंस टी20 विश्व कप के लीग फेज के मैच में कभी भी इतने ज्यादा दर्शक नहीं पहुंचे थे, जितने इस मैच में पहुंचे। यहां तक कि इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच का रिकॉर्ड भी धराशायी हो गया, जो इसी टूर्नामेंट के लीग फेज के मैचों की शुरुआत में बना था। पहली बार किसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप लीग मैच में 20 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे। कुल 21,018 लोग इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ब्लॉकबस्टर मैच को देखने के लिए पहुंचे थे। अभी तक इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच के नाम सबसे ज्यादा दर्शकों का रिकॉर्ड था। एजबेस्टन में 18,814 दर्शक भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच मे...