नई दिल्ली, मार्च 19 -- US-Iran War: अपने गैस ठिकानों पर अमेरिकी और इजरायली हमलों से भड़के ईरान ने गुरुवार को खाड़ी देशों पर बड़ा हमला कर दिया है। तेहरान ने सऊदी, कतर और UAE के कई अहम तेल और गैस ठिकानों को निशाना बनाया है। इसके बाद अब खाड़ी और अरब देशों के सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है। गुरुवार को 12 मुस्लिम देशों ने एक सुर में ईरानी हमलों की निंदा की है। इन देशों ने ईरान को इन हमलों को तुरंत रोकने की चेतावनी भी दी है। जानकारी के मुताबिक यह बयान सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुई एक बैठक के जारी किया गया है। संयुक्त बयान में 12 अरब और इस्लामी देशों के विदेश मंत्रियों ने ईरान से अपने हमले तुरंत रोकने और अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करने को कहा। बयान में कहा गया कि इन हमलों में रिहायशी इलाकों, नागरिक बुनियादी ढांचे, तेल सुविधाएं, विलवणीकरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.