गंगापार, जून 13 -- पंप नहर पकरी सेवार को जाने वाली हाई टेंशन का जर्जर तार जमीन से कुछ ऊपर लटक रहा है, लेकिन बिजली विभाग के इंजीनियर इस लटक रहे जर्जर तार को बदलवा नहीं सके। अचानक तार के टूटने पर किसी भी समय अनहोनी घटना हो सकती है।

पंप नहर में स्थिति पंप नहर के जेई मिथिलेश ने बताया कि जर्जर तार में लगाया गया वायर टूट चुका है, जिससे तार में अब मजबूती नहीं रह गई है, किसी भी दिन तेज हवा के साथ बिजली का तार टूट न जाए, कर्मचारी इसी आशंका से पंप नहर साइड से दूर रहते हैं। हाई टेंशन के तार टूटने पर पंप मशीने के जल जाने का भय बना हुआ है। जेई ने बिजली विभाग के इंजिनियरों से तार बदलने को कहा, आश्वासन तो खूब मिला, लेकिन वर्ष भर बीत जाने के बाद कुछ न हो सका।

नेवढ़िया उपकेन्द्र का मामला उधर नेवढ़िया उपकेन्द्र से विभिन्न गांवों को जाने वाली हाई टेंशन तार ...