टूट कर गिरा 11 हजार लाइन का तार, बड़ा हादसा टला
श्रावस्ती, मई 30 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। विकास क्षेत्र जमुनहा के मिर्जापुर से देवरनिया गांव जाने वाली तिवारी फीडर का 11 हजार की लाइन का तार जर्जर है और आए दिन टूट कर गिर जाता है। शुक्रवार दोपहर में बिजली की सप्लाई होते ही तार टूट कर जमीन पर गिर गया। लेकिन गिरते समय मौके पर कोई नहीं था। इससे कोई हादसा नहीं हुआ। कतकही टीआफ से बादलपुर बरगही-पसियनपुरवा गांव जाने वाली पुरानी 11 हजार की लाइन जर्जर है और आए दिन टूट कर गिर जाती है। शुक्रवार को ओवर लोड के तार स्पार्किंग हो गया और एक तार कट कर गिर गया। लेकिन मौके पर किसी के न होने से हादसा टल गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उरलहवा विद्युत उपकेंद्र बंजारनपुरवा के लाइन मैन गंगाराम मौर्या को दी। इस पर लाइन बंद की गई और अन्य लाइन मैनों के साथ मौके पर पहुंच कर तार फिर से जोड़ा और खंभे पर चढ़ा कर बिजली सप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.