अंबेडकर नगर, अप्रैल 14 -- भीटी, संवाददाता। कटेहरी ब्लॉक मुख्यालय के मुख्य गेट पर बनाए गए बाबू जय राम वर्मा स्मारक प्रवेश द्वार की टाइल्स टूटकर गिर रही हैं। लोगों का आरोप है कि प्रवेश द्वार निर्माण के दौरान मानक का ख्याल नहीं रखा गया, जिसके चलते टाइल्स टूट रहीं है। ऐसे में कभी भी कोई घायल हो सकता है। वर्ष 2009 में ब्लॉक प्रमुख नीलम वर्मा पत्नी शेष कुमार वर्मा द्वारा स्वर्गीय बाबू जय राम वर्मा की स्मृति में इस द्वार का निर्माण कराया गया था। ब्लॉक प्रवेश द्वार पर भारी भरकम बने इस गेट के पास से गुजरने वाले लोग, विशेषकर कर्मचारी और फरियादी, घायल हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- टूट कर गिरने लगी प्रवेश द्वार की टाइल्स, हादसे की आशंका कारण यह कि प्रवेश द्वार के ऊपरी भाग पर लगे टाइल्स घटिया निर्माण के चलते टूटकर गिरने लगे हैं। ऐसे में यदि किसे के ऊपर टा...