मोतिहारी, मार्च 28 -- नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में जलजमाव की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। खासकर शांतिपुरी मुहल्ला के लोग इन दिनों नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। नालों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण अधिकतर नाले पूरी तरह जाम हो चुके हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर ओवरफ्लो होकर खाली स्थानों पर जमा होता है। मोहल्ला की गली नंबर 2 की स्थिति सबसे अधिक खराब है, जहां नाले का पानी लगातार सड़क पर बहता रहता है और लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। खाली स्थानों पर जलभराव के कारण इलाके में जलकुंभी जम गयी है। साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। राजीव रंजन, रितेश श्रीवास्तव, सोमेश्वर सिंह, दिलीप कुमार, बालेश्वर ओझा, नागेश्वर सिंह आदि का आरोप है कि नगर निगम प्रशासन नई योजनाओं पर तो तेजी से काम कर रहा है, लेकिन पुरानी योजनाओं और बुनियादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.