फतेहपुर, अप्रैल 11 -- छिवलहा। हथगाम क्षेत्र के कोतला गांव स्थित गंगा घाट पर बने शवदाह गृह की बदहाल व्यवस्था लोगों की पीड़ा बढ़ा रही है। यहां वर्षों से टूटे स्टेचर के सहारे ही अंतिम संस्कार किया जा रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। इस घाट पर कई गांवों के लोग शवों के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचते हैं। कोतला स्थित गंगा घाट पर शवदाह गृह तो बना है, लेकिन उसके स्टेचर पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। कई स्टेचर आग में गलकर टूट गए हैं, जबकि एक स्टेचर का नट-बोल्ट भी गायब हो चुका है। ऐसे में बचे हुए स्टेचर भी उपयोग करने के लायक नहीं हैं। मजबूरी में लोग टूटे स्टेचर को ईंटों के सहारे टिकाकर शव रखते हैं और किसी तरह अंतिम संस्कार पूरा करते हैं। यह स्थिति न केवल असुविधाजनक है, बल्कि श्रद्धा और सम्मान के इस अंतिम संस्कार में बाधा भी बन रही है। ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.