चंदौली, मार्च 23 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनिया विकासखंड के अंतर्गत जुड़ा खास गांव में प्रशासन और ग्राम पंचायत की लापरवाही से आये दिन दुर्घटना हो रही है। गांव के मुख्य सड़क पर स्थित सीवर नाली की दर्जनों पटिया (ढक्कन) पिछले एक साल से टूटी पड़ी हैं, जिससे हर समय बड़े हादसे का डर बना रहता है। इस समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। चेताया जल्द ही समस्या दूर नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ​ ग्रामीणो ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित इस खुली नाली के कारण आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। विशेष रूप से स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। रात के अंधेरे में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब राहगीर अनजाने में इन गड्ढों में गिर जाते हैं। ​प्रद...