गाजीपुर, अप्रैल 8 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बोगना गांव में विद्युत पोल टूटने के कारण पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। तिवारी जी का पूरा, मोतीलाल का पूरा और झगठवा इलाके में लकड़ी की सात बल्लियां टूट जाने से आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने टूटे पोल के पास एकत्र होकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से लकड़ी के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही थी, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। तेज हवा के चलते एक सप्ताह पहले ये बल्लियां टूट गईं, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि मरदह उपकेंद्र के जेई महबूब अली मौके पर नहीं पहुंचे और पोल लगवाने के लिए खर्चा मांग रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.