टूटे बिजली पोल के सहारे वार्डो मे हो रही सप्लाई
गाजीपुर, जून 23 -- जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के वार्ड नंबर दस शास्त्री नगर स्थित बघोल जाने वाले मार्ग पर तीन साल पहले टूटा बिजली का खंभा सही नहीं किया जा सका है। जर्जर खंभे के सहारे ही कई वार्डो में बिजली की सप्लाई हो रही है। जर्जर खंभे के कारण हादसे का खतरा रहता है लेकिन विभाग बेपरवाह बना है। लापरवाही की स्थिति यह है कि जर्जर खंभा जहां लगा हुआ है उसके पास में ही निजी विद्यालय भी संचालित होता है। वार्ड के लोगों ने इसकी फोटो सोशल मीडिया पर साझा कर जिलाधिकारी से समाधान की मांग की। बिजली विभाग के जेई महबूब अली का कहना है कि समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.