टूटे बिजली तार की चपेट में आने से युवक की मौत
औरंगाबाद, जून 20 -- उपहारा थाना क्षेत्र के हमीदनगर गांव में शनिवार को टूटकर गिरे बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी विनोद भगत के 25 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बबलू कुमार किसी कार्य से घर से बाहर गया था। इसी दौरान रास्ते में टूटकर गिरे बिजली तार के संपर्क में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए गोह पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.