टूटे बिजली तार की चपेट में आने से महिला झुलसी, रेफर
मुंगेर, जून 19 -- धरहरा, एसं.। प्रखंड के लकड़ापाताल गांव में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला बंदना कुमारी (34) है। जानकारी के अनुसार, बंदना कुमारी के घर के समीप बिजली का तार टूटकर गिर गया था। तार को हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ीं। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरहरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि, महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, मुंगेर रेफर कर दिया गया है। मवेशी चराने को लेकर विवाद
मवेशी चराने को लेकर विवाद धरहरा,एसं.। धरहरा थानाक्षेत्र के निमियाटांड़ गांव में मवेशी चराने के विवाद में मारपीट एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.