शाहजहांपुर, मार्च 8 -- करंट लगने से ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण के बहनोई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। बंथरा गांव निवासी 37 वर्षीय कबल सिंह शनिवार की रात अपनी पत्नी कुलविंदर कौर एवं दो पुत्रों के साथ सो गए थे। सुबह जब कुलविंदर कौर सोकर उठी और घर के बाहर आई तो देखा उनके पति जमीन पर पड़े हुए थे और उनका हाथ बिजली के तार से चिपका हुआ था। इससे हड़कंप मच गया और उन्होंने शोर मचाया तो तमाम लोग आ गए। लकड़ी से लोगों ने कबल सिंह से तार को दूर किया और कबल सिंह को उठाया लेकिन तब तक कबल सिंह की मौत हो चुकी थी। कबल सिंह की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया और चीख पुकार मच गई। परिवार के लोगों ने आशंका जताई कि सुबह तड़के कबल घर के बाहर निकले होंगे तो टूटे पड़े बिजली के तार से उनका हाथ चिपक गया और करंट लगने से उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.