फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 15 -- फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी संजय सिंह गौर के घर के बाहर लगा सीमेंटेड बिजली का पोल टूटकर दीवार के सहारे टिक गया है। बिजली कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन कोई पोल आज तक बदलने नहीं आया। मोहल्ले के संजय सिंह गौर, गुलाब सिंह बघेल, सुमित पांडेय व अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि करीब तीन माह से पोल टूटा है। कई बार बिजली अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन बदला नहीं जा रहा है। करीब एक सप्ताह पहले स्मार्ट मीटर लगने के लिए आए थे, तभी भी शिकायत की थी। उन्होंने बदलवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक नहीं बदला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.