अल्मोड़ा, अप्रैल 8 -- कफड़खान के पास बुधवार को एक विशालकाय पेड़ गिर गया। इससे आवाजाही बाधित हो गई। कुछ ही देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबा जमावड़ा लग गया। परेशान लोगों ने इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अथक प्रयासों से पेड़क का निस्तारण किया। तब जाकर लोगों को राहत मिली। टीम में किशन सिंह, हरीश रावत, जीवन जोशी, मनीषा गोस्वामी थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.