बलरामपुर, मार्च 6 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर से रेहरा पीडब्ल्यूडी मार्ग को जोड़ने वाला पुल पिछले एक माह से क्षतिग्रस्त पड़ा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले हुई तेज बारिश के दौरान पुल का एक हिस्सा टूट गया था। इसके बाद से इस मार्ग पर आवाजाही काफी प्रभावित हो गई है, लेकिन अब तक पुल की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं कराया गया है। पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को दूसरे रास्तों से लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। इससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी हो रही है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने वाले लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार लोगों को जरूरी काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.