गढ़वा, जनवरी 29 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर के वार्ड संख्या 10 अंतर्गत रक्सा गांव में स्थित एक पुल का क्षतिग्रस्त होना अब आम लोगों के लिए गंभीर खतरे का कारण बन गया है। यह पुल गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने का एकमात्र प्रमुख साधन है, लेकिन बरसात के दौरान टूटने के बाद अब तक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है। मजबूरी में ग्रामीण, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे सीमेंटेड पोल के सहारे इस जर्जर पुल को पार करने को विवश हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रतिदिन दर्जनों छात्र इसी खतरनाक रास्ते से स्कूल आते-जाते हैं। छोटे बच्चों के लिए यह मार्ग बेहद जोखिम भरा है, जहां जरा-सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार लोग फिसलकर गिर चुके हैं और घायल भी हुए हैं। बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए यह रास्ता और भी कठिन हो गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.