टूटे पिलर व गिरी स्लैब का हटने लगा मलबा
हमीरपुर, जून 6 -- हमीरपुर, संवाददाता। बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का पांचवां पिलर टूटने से गिरी स्लैब की चपेट में आकर चार मजदूरों व दो सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई थी। इस घटना के एक सप्ताह बीतने के बाद जिला स्तरीय टीम द्वारा जांच रिपोर्ट डीएम को नहीं सौंपी है। वहीं टूटे हुए पुल का मलबा शनिवार से हटना शुरू हो गया है। अब सभी को आइआइटी बीएचयू वाराणसी से आने वाली जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
पुल का ढ collapse 28 मई की रात तेज आंधी और बरसात के बीच मोराकांदर में बेतवा नदी पर 92 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुल का पांचवां पिलर एकाएक धराशाई हो गया और उसके तीन टुकड़े हो गए। इस पिलर के टूटने से उसमें रखी स्लैब भी नीचे आ गिरी। जिसकी चपेट में आकर बांदा के चार श्रमिकों की मौत हो गई और हमीरपुर के ललपुरा थानाक्षेत्र के स्वासा गांव निवासी सुरक्षा कर्मी पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.