टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर महिला की मौत
लखनऊ, मई 21 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के तालगांव इलाके में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गुरुवार को एक महिला की मौत हो गई। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग को कई बार फोन करने के बाद संपर्क हो पाया। करीब एक घंटे बाद बिजली कनेक्शन काटा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिरकल्लीपुर के पचपखारी निवासी रामप्यारी (40) गुरुवार सुबह शौच के लिए जा रहीं थी। वह खेत के पास पहुंची ही थी तभी टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। पास से गुजर रहे लोग रामप्यारी को झुलसता देख चीख पुकार मचाने लगे। यह भी पढ़ें- एचटी लाइन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों का आरेाप है कि बिजली विभाग के नंबर पर कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.