सीतापुर, फरवरी 19 -- सीतापुर। दुर्गापुरवा जाने वाले मार्ग पर नाले की सही ढंग से सफाई न होने से कई बार पानी उफना कर सड़क पर आ जाता है। गंदा पानी पूरी सड़क पर फैल कर निकलता है। जिससे पैदल चलने वालों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। इसके अलावा वाहन चालक भी मुश्किल से निकलते हैं। स्थानीय निवासी इम्तियाज, मिनहाज, कामरान आदि का कहना है कि नाला टूटा हुआ है। ढक्कन भी नहीं है। ठीक से सफाई न होने के कारण ऐसी समस्या आ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...